यहाँ हम इंकलाबी मजदूर केंद्र के स्थापना सम्मलेन द्वारा पारित घोषणा पत्र का एक अंश प्रस्तुत कर रहें हैं :
दुनिया में मजदूर वर्ग
मजदूर वर्ग मानव जाति के इतिहास में सबसे क्रन्तिकारी वर्ग है। धरती पर जब से यह वर्ग आया है तब से यह सभी क्रांतियों तथा मुक्तिकामी संघर्षों का सबसे क्रांतिकारी, अग्रणी, स्थायी व अभिन्न हिस्सा और कई क्रांतियों का नेता रहा है.ये क्रांतियाँ चाहे सामंतवाद विरोधी रहे हों अथवा पूँजीवाद विरोधी य फिर चाहे वे साम्राज्यवाद विरोधी राष्ट्रीय मुक्ति संघर्ष रहे हों.क्रांतिकारिता मजदूर वर्ग की अमिट पहचान है.जैसा कि कहा गया है कि वह या तो क्रांतिकारी है या फिर कुछ नहीं है.
No comments:
Post a Comment